BPSC: स्कूल शिक्षक भर्ती के 70622 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम दिन, तुरंत सबमिट करें फॉर्म

BPSC TRE 2.0: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आज बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण के लिए विंडो को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में जो भी उम्‍मीद्वार आवेदन करने से चूक गए है, वो बिना कि‍सी देर के जल्‍द से जल्‍द अपना आवेदन कर लें. इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीद्वार बीपीएससी की आधिकारिक भर्ती पोर्टल -bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते है.  

बता दें कि 70622 पदों के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. वहीं, फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 25 नवंबर, 2023 तय की गई है.

आवेदन करने वाले पदों की संख्‍या

यह भर्ती अभियान बिहार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पद और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत कुल 916 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

बीपीएससी टीआरई चरण 2 के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुल्क के तौर पर 750 रुपये है. जबकि, महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में केवल 200 रुपये का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़े:-UPSC: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र रिलीज, जानिए कब होगा एग्‍जाम

BPSC TRE 2.0: ऐसे करें आवेदन

  • कैडिडेट्स आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें.
  • इसके बाद home page पर स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना रजिस्‍ट्रेशन करें.
  • रजिस्‍ट्रेशन के बाद, अब आवेदन पत्र को भरें.
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें.
  • फिर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
  • भविष्य के इस्‍तेमाल के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़े:- SBI में Clerk के 8 हजार से अधिक पदों पद निकली Vacancy, यूपी में होगी सबसे अधिक भर्ती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version