HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती चल रही है. एचएएल ने यह भर्ती बीटेक पास उम्मीदवारों के लिए निकाली है. HAL की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर, 2024 है. अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. योग्‍य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए एचएएएल की आधिकारिक वेबसाइट /hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

HAL Recruitment 2023: आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों की आयु 24-12-2023 तक अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए 3 वर्ष, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही दिव्यांग कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़े: DDA पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, इतने उम्मीदवारों का हुआ सलेक्‍शन

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version