Sarkari Naukri: स्टेट बैंक के 2000 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, झट से करें अप्लाई

SBI PO 2023 Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जोकि आज समाप्‍त होने वाली है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार बैंकिग सेक्‍टर में करिअर बनाने का सपना देख रहे है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्‍य उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत 2000 खाली पदों को भरा जाएगा.  

आयु सीमा और शैशणिक योग्‍यता

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीद्वारों की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. साथ ही आयुसीमा में छूट आरक्षण के अनुसार दी जाएगी. वहीं, बात करें शैक्षणिक योग्‍यता की तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष योग्यता होना आवश्‍यक है.

आवेदन शुल्‍क

एसबीआई पीओ के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छुट दी गई है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version