MP Board 10th, 12th Result: दसवीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप, 12वीं में भोपाल की खुशी राय टॉपर

MP Board 10th, 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अप्रैल को परिणाम जारी किया. यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया. नतीजों के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी है. मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, इनमें 235 छात्राएं और 143 छात्रों के नाम शामिल हैं.

यहां देख सकेंगे ऑनलाइन रिजल्ट

सभी छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे.

बोर्ड ने बड़ी संख्या में छात्रों को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट देखने के कई तरीके उपलब्ध कराए हैं. आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा, मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा.

MPBSE MP Board Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 का रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

  • छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • होमपेज पर जाकर ‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • कक्षा 10 के छात्र ‘High School Certificate Examination’ लिंक चुनें
  • कक्षा 12 के छात्र ‘Higher Secondary’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद जरूरी जानकारी भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

10वीं बोर्ड का रिजल्ट

MP बोर्ड 10वीं के नतीजों में इस साल भी लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मेरिट लिस्ट से लेकर जिलावार प्रदर्शन तक, हर जगह उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं. पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया है.  जिलों के प्रदर्शन में अनूपपुर ने 93.85% रिजल्ट के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, आलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे नंबर पर रहा.

अब सप्लीमेंट्री सिस्टम खत्म

बोर्ड ने अब सप्लीमेंट्री सिस्टम को खत्म कर दिया है. अब इसकी जगह ‘सेकंड एग्जाम’ होगा. जो छात्र फेल हुए हैं. अनुपस्थित रहे हैं या अपने नंबर सुधारना चाहते हैं, वे 7 मई 2026 से शुरू होने वाली इस परीक्षा में बैठ सकते हैं. इस साल कुल 2.89,693 छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके. वहीं, पूरी परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की कोशिशों के बावजूद नकल के 47 मामले दर्ज किए गए.

नतीजों ने पिछले 16 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा

इस साल MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 6.89.746 छात्र अपनी किस्मत आजमाने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे. आज आए नतीजों ने पिछले 16 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्कूल जाने वाले नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया. हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया.

खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा बनी टॉपर

भोपाल की दो बेटियों, खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने कमाल कर दिया. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया. 79.41% छात्राएं जबकि छात्र: 72.39% पास हुए. पढ़ाई के मामले में इस बार झाबुआ जिला पूरे प्रदेश में नंबर-1 रहा. वहीं अनूपपुर दूसरे पायदान पर रहा. स्कूल जाने वाले नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया. हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें. बंगाल का रण… सियासी दंगल! आज 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित करेंगे अमित शाह, ममता बनर्जी करेंगी 2 रोड शो

More Articles Like This

Exit mobile version