NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगी परीक्षा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET UG Re-Exam Date 2026: NEET (UG) 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है. ये फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन किस दिन होगा और इस बार NTA ने छात्रों को क्या सलाह दी है…

इस दिन होगा NEET UG Re-Exam Date 2026

बता दें कि NEET (UG) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा. देशभर में ये परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी. NTA ने छात्रों को सलहा दी है कि वो अपनी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें. ये परीक्षा रविवार को होली है. ऐसे में केंद्र सरकार और NTA ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- आज आदमी को बड़ा झटका, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

NTA ने छात्रों से की ये अपील

परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों के लिए चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस परीक्षा को लेकर भ्रामक खबरों से बचें. इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है वो NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. किसी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को न मानें.

ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं

वहीं, अगर किसी छात्र को परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्या होती है, तो वो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.

  • Email ID: neet-ug@nta.ac.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR CNG Price: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी हुई महंगी, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

Latest News

NEET UG Paper Leak: पिता ने खरीदा, बेटों ने 150 छात्रों को 10-10 लाख में बेचा, अब तक मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

NEET UG Paper Leak: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'NEET' में पेपर लीक के मामले में चौंकाने...

More Articles Like This

Exit mobile version