NIT मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIT Manipur Recruitment 2024: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, (NIT) मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nitmanipur.ac.in/ पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो कि जो कि 19 नवंबर तक चलेगी.

NIT Manipur Recruitment 2024: एनआईटी मणिपुर असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी

एनआईटी मणिपुर की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कुल 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर एंड साइंस इंजीनियरिंग विभाग के लिए क्रमश: 2 और 3 पद शामिल हैं. इसी प्रकार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए क्रमश: 3 और 4 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने से पहले आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर उसके बाद आवेदन करें.

NIT Manipur Recruitment 2024: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट nitmanipur.ac.in पर विजिट करना है. इसके बाद होमपेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करना है. अब, सहायक प्रोफेसर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरें. पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र पूरा करें. सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.

Latest News

LPG Rate Today, 26 June: कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, जानें आपके शहर में गैस सिलेंडर के ताजा...

LPG Rate Today 26 June 2026. सरकार ने 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी हैं. जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version