UP Anganwadi Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें आवेदन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Anganwadi Recruitment 2024: यूपी के विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 23 हजार से ज्‍यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2024 के दूसरे सप्ताह से चल रही है. इन भर्तियों के लिए विभिन्न जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए हैं और इनके लिए आवेदन की तारीखें भी अलग-अलग हैं. ऐसे में कई जिलों में आवेदन की अंतिम तिथि, 5 अप्रैल को समाप्त हो रही है. जबकि कई जिलों में अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.

UP Anganwadi Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

ऐसे में जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं है, वे यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए लॉन्च किए गए विशेष पोर्टल, upanganwadibharti.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. इस पोर्टल पर विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे.

UP Anganwadi Recruitment 2024: आवेदन से पहले जानें योग्यता

यूपी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकाली गई आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं. साथ ही, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त उम्मीदवार उसी वार्ड/ग्राम सभा का मूल निवासी होना चाहिए.

यह भी पढ़े: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी में बढ़ेगा तापमान; जानिए मौसम का हाल

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version