UPSSSC Final Result: यूपी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 357 उम्मीदवार चयनित

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPSSSC Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन-2024 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची शामिल है.

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 357 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी की गई पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं.

आयोग के अनुसार, फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC Final Result

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां UPSSSC Junior Analyst Medicine Final Result 2024 लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • उम्मीदवार उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं और चाहें तो पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल सूची में शामिल है, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए आयोग की ओर से निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा.

यह भी पढ़े: मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच IMD का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version