कर्नाटक में हादसाः पुल से नीचे गिरी बेकाबू बस, कई यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Karnataka: कर्नाटक से दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां शिवमोग्गा जिले में एक बेकाबू बस पुल से नीचे गिर गई. बताया गया है कि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. इस कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

बस गिरते ही मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से भद्रावती की ओर जा रही थी. इसी दौरान शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुका में स्थित वीरापुरा गांव के कागेहल्ला में बस से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई. हादसे में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना के पास आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गई.

दस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे.  इस हादसे में 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी घायलों को भद्रावती तालुका अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

LoC पर फायरिंग, इंडियन आर्मी से एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन

India-Pakistan Firing News: पाकिस्‍तान की ओर से भारत में अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास किया जाता है, लेकिन...

More Articles Like This

Exit mobile version