आगरा में हादसाः यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में 4 बच्चे डूबे, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः आगरा से बड़ी खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में खेलने गए चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई. जबकि उन्हें बचाने में डूबे अन्य छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के दौरान आने वाले को पानी को बहाने के लिए एकत्रित करने के लिए तालाब बनाया गया है. कानपुर और औरेया के रहने वाले सात मजदूर परिवार विगत दिनों से यहां तम्बू लगाकर रह रहे हैं. आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे. रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए. कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे.

डूब रहे बच्चों की आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं. सभी एक साथ डूबने लगे. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई. अन्य सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना पर एसीपी और विधायक मौके पर पहुंचे.

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version