बदायूं में हादसाः हाई स्पीड डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Badaun: सोमवार की दोपहर यूपी के बदायूं भीषण सड़क हादसा हो गया. यह हादसा उघैती थाना क्षेत्र में खितौरा के गोदी नगला के पास हुआ. तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में तीन लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए.

टेंपो में सवार थे क्षमता से अधिक लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए टेंपो में करीब 16 लोग सवार थे, जो कि क्षमता से कहीं अधिक है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने तुरंत डंपर को अपने कब्जे में ले लिया. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल और सहसवान के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

इस हादसे में रूपवती पत्नी पप्पू, निवासी गाजीपुर वसुंधरा एंक्लेव, मयूर विहार फेस 3, पूर्वी दिल्ली. ओमकार (47 वर्ष), पुत्र रामचरण, निवासी थाना उघैती, बदायूं और  शांति: (45 वर्ष), पत्नी ओमकार शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

More Articles Like This

Exit mobile version