बहराइच में हादसाः पेड़ से टकराई दर्शनार्थियों की बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich accident: यूपी के बहराइच से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज भोर में तेज रफ्तार एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन दर्शनार्थियों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर हुआ.

बाबा नीम करौली दर्शन करने जा रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के निवासी पांच लोग रविवार रात करीब 10 बजे कार से नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए निकले थे. इसी दौरान भोर में करीब चार बजे झाला मोड़ से आगे ममता मेडिकल के पास तेज रफ्तार से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. वाहन पलटकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल

इस हादसे में हादसे में कार सवार अभिषेक शुक्ला पुत्र सदानंद शुक्ला, दीपू वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा और नितेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अजय शर्मा पुत्र मदन शर्मा लवकुश शर्मा पुत्र काली प्रसाद घायल है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर जालिम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजा. वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की. गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी. शवों को मोर्चरी में रखवा दिया.

Latest News

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौटे पूर्व लेग-स्पिनर

New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version