बेंगलुरु में हादसा: ऑटो रिक्शा पर गिरा मेट्रो का वायाडक्ट, चालक की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेंगलुरु: बेंगलुरु से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात नम्मा मेट्रो परियोजना का एक वायाडक्ट ऑटो रिक्शा पर गिर गया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक यात्री बाल-बाल बच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बाल-बाल बचा यात्री

पुलिस के  अनुसार, मंगलवार की आधी रात के बाद हेगड़े नगर निवासी कासिम अपने ऑटो में एक सवारी को बैठाकर नागवारा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान मेट्रो परियोजना का एक वायाडक्ट 18 पहियों वाले ट्रक से ले जाया जा रहा था. इसका इस्तेमाल एयरपोर्ट मेट्रो लाइन में किया जाना था, लेकिन मगर उससे पहले कोगिलु क्रॉस पर मुड़ते समय ट्रक का ट्रेलर अपने इंजन से अलग होकर दो हिस्सों में बंट गया. इससे ट्रक पर लदा वायाडक्ट ऑटो रिक्शा पर जा गिरा. इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं यात्री बाल-बाल बच गया.

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हादसे से कुछ क्षण पहले ही यात्री ऑटो से उतर गया था, लेकिन मगर चालक कासिम ऑटो में ही बैठा रहा. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version