कानपुर के बिधनू में हादसाः डंपर की टक्कर के बाद नहर में गिरी बस, मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. गुरूवार की सुबह डंपर की टक्कर के बाद एक बस नहर में गिर गई. घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया.

डंपर की टक्कर के बाद बस से कूद गया चालक

जानकारी के अनुसार, ट्राइडेंट कंपनी के कर्मचारियों को लेकर प्राइवेट बस कुढ़नी से रनियां जा रही थी.  इसी दौरान बिधनू थाना क्षेत्र के बिधनू रामगंगा नहर पुल पर डंपर ने बस में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद लोगों की जान की परवाह न करते हुए चालक बस से कूदकर फरार हो गया और अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी.

Kanpur Bus carrying employees plunges into canal after being struck by dumper here is how 19 lives were saved

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. जिसे भी घटना की जानकारी हुई, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोताखारों और स्थानीय लोगों की मदद से बस का शीशा तोड़कर 19 लोगों को रेस्क्यू कर सीएचसी भेजा गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी घायल खतरे से बाहर है. फरार बस चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Retail GCC: रिटेल जीसीसी में AI टैलेंट की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ेगी, 2028 तक 10.6% पहुंचने का अनुमान

रिटेल और कंज्यूमर GCC में AI टैलेंट की हिस्सेदारी 2028 तक बढ़कर 10.6 फीसदी होने का अनुमान है. मौजूदा समय में AI और डेटा से जुड़े कामों में करीब 7,800 प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version