बिजनौर में हादसाः HT लाइन से टकराया डंपर, लगी आग, चालक-खलासी की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के बिजनौर से भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां नूरपुर में धामूपुर मार्ग पर एक डंपर हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे करंट प्रवाहित होने से डंफर में आग लग गई. इसस हादसे में चालक और खलासी की मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

हाईटेंशन से सटा डंपर का ऊपरी हिस्सा
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक डंपर धामपुर मार्ग पर पेट्रोल के निकट स्थित धर्मकांटा से लौट रहा था. इसी दौरान डंपर का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया. जिससे डंपर में करंट उतर गया और आग लग गई.

चालक की मौके पर मौत, परिचालक ने अस्पताल में तोड़ा दम
इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल परिचालक को अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मृतक चालक और परिचालक मुरादाबाद जिले के शरीफ नगर के रहने वाले थे. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों की दिया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

29 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 अगस्त 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 9:57 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी. जानें आज का पूरा पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और चंद्र राशि.

More Articles Like This

Exit mobile version