चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल में हादसाः दो ट्रकों की टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. गुरूवार की सुबह चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनल नंबर 12 में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ घायल हो गए. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब पौने 8 बजे टनल नंबर 12 में हुआ. पंजाब नंबर के ट्रक और हिमाचल नंबर के ट्रक के बीच भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगवाईं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया. इनमें दो की हालत नाजुक होने के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This

Exit mobile version