इंडोनेशिया में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, 5.9 की तीव्रता से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. गुरुवार को भयंकर तरीके से धरती हिल गई. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि इंडोनेशिया के फ्लोरेस इलाके में यह भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 थी. फिलहाल, इस भूकंप से कितनी तबाही हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

जमीन से 10 KM की गहराई पर आया भूकंप 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया में आया यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह भूकंप फ्लोरेस के पास आए 7.7 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई थी और इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था. 15 अगस्त को ही इंडोनेशिया में बूकंप आया था. उस भूकंप में बहुत तबाही मची थी. फिलहाल, इस भूकंप के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

भूकंप के कारण हुआ भूस्खलन 

15 अगस्त को फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. उसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा में एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था. कम गहराई वाले इस भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ, घरों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा और सुनामी की छोटी लहरें उठीं. इनमें सबसे ऊँची लहर लगभग 1.61 मीटर मापी गई. इलाके के कुछ हिस्सों के लिए जारी की गई सुनामी की चेतावनी बाद में हटा ली गई.

60,000 निवासी हुए विस्थापित 

इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में 73 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे. वहीं लगभग 60,000 निवासी विस्थापित हुए. मुख्य भूकंप के बाद से 3,000 से ज़्यादा आफ्टरशॉक (यानी भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए गए. इससे इंडोनेशिया के निवासी सतर्क हैं और उन इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में मुश्किल आ रही है, जहां भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण पहुंच सीमित हो गई है. लगातार भूकंप आने से लग रहा है कि जैसे इंडोनेशिया पर कोई बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

इसे भी पढ़ें. चेन्नई में अमित शाह ने तमिलनाडु के CM विजय से की मुलाकात, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

Latest News

पंजाब में बोले अमित शाहः “चिट्टा से परेशान लोगों से मिला, पाताल से ढूंढकर निकालेंगे ड्रग्स माफिया को”

Amit Shah Punjab: गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, "पंजाब की...

More Articles Like This

Exit mobile version