दिल्ली में हादसाः बिल्डिंग का छज्जा गिरा, मां-बेटे की मौत

नई दिल्लीः दिल्ली से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां पंजाबी बाग में एक मकान का छज्जा गिर गया. इस दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग स्थित अरिहंत नगर में एक इमारत का छज्जा गिरने के संबंध में पंजाबी बाग थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. कॉलर ने बताया कि छज्जा गिरने से मलबे के नीचे महिला और उसका बच्चा फंस गए है.

इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम मलबा के नीचे फंसे मां-बेटे को बाहर निकाला और संजय गांधी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. महिला की पहचान 30 वर्षीय ममता पत्नी रोहताश के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि यह इमारत खाली थी. लेकिन ममता अपने परिवार के साथ पिछले कुछ वर्षों से इमारत की देखभाल करने वाली के रूप में यहां रह रही थी.

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version