MP के धार में हादसा: ट्रॉला से टकराई ईको वैन, छह युवकों की दर्दनाक मौत, लौट रहे थे दर्शन कर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Accident: रविवार की दोपहर मध्य प्रदेश के धार-उज्जैन फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्राम पंचकवासा के पास हुए इस हादसे में गुजरात के वडोदरा से आए 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी युवक उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) से वापस गुजरात लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रॉला

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर लोहे के सामान से भरा एक ट्रॉला (GJ 39 DB 9248) रॉन्ग साइड से तेज गति में उज्जैन की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही ईको वैन की ट्रॉले से आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रॉला छोड़ चालक फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर कार की खिड़की का कांच तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला. पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को गुजरात में हादसे की सूचना दे दी है. पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फरार ट्रॉला चालक की कलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This

Exit mobile version