ईस्ट चंपारण में हादसा: आग का गोला बनी किराना की दुकान, दो बच्चों सहित तीन लोग जिंदा जले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

East Champaran Fire: शुक्रवार की देर रात पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फत्तेमहमद गांव में बड़ा हादसा हो गया. किराना की एक दुकान आग का गोला बन गई. इस हादसे में पुत्र-पुत्री और एक कर्मी सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार साह की किराना दुकान में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया. आग की इस घटना में व्यवसायी राजकुमार साह के पुत्र रुद्र कुमार और पुत्री सृष्टि कुमारी के ही एक ग्रामीण स्टाफ प्रिंस कुमार की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन टीम के सहयोग से शवों को निकाला.

आग लगने के बाद गृहस्वामी घर की पहली मंजिल से कूद गया. गिरने के बाद वह बेहोश हो गए. तत्काल ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया.

बताया गया है कि राजकुमार साह के नीचे के मकान में किराना दुकान थी. प्रथम तल पर आवास था. अगलगी की घटना के बाद राजकुमार साह ने बच्चों को बचाने के लिए प्रथम तल से छलांग लगाई, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया था. घटना की सूचना पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version