फतेहगढ़ साहिब में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं से भरी बस, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehgarh Sahib Bus Accident: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है. यहां फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार की दे रात बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही संगत की बस हादसे का शिकार हो गई. फतेहगढ़ साहिब के गांव भटेड़ी के पास हुई दुर्घटना में जहां 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है.

बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही थी संगत की बस

जानकारी के अनुसार, बस्सी पठाना तहसील के गांव मैण माजरी की संगत बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब गई थी. संगत में गांव डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा के लोग भी शामिल थे. सभी श्रद्धालु मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर देर रात लौट रहे थे. इसी दौरान गांव मैण माजरी से करीब तीन किलोमीटर पहले गांव भटेड़ी के पास बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त गई. बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे.

पंजाब में भीषण सड़क हादसा- India TV Hindi

सड़क सुरक्षा बल की टीम और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को बस से निकाल कर तत्काल अस्पताल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, रोपड़ जिले के मोरिंडा सिविल अस्पताल में 15 घायलों को भर्ती कराया गया.

गंभीर रूप से घायल दो लोग पीजीआई रेफर

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में 9 घायलों को लाया गया. फतेहगढ़ साहिब से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. बस्सी पठाना अस्पताल में भी कुछ घायलों का उपचार चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार शर्मा और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया. पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया. इसके बाद यातायात सुचारू हो सका.

Latest News

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरु होगा पंजीकरण, इन बैंकों की 556 शाखाओं में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को उत्सुक भक्तों के लिए अच्छी खबर है. श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से...

More Articles Like This

Exit mobile version