दिल्ली: रोहिणी की झुग्गियों में लगी आग, पति-पत्नी सहित मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohini Fire: बुधवार की आधी रात के बाद दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लग गई. आग की इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी करीब दो वर्षीय मासूम बेटी शामिल है.

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

दमकल विभाग के अनुसार, आग करीब 1:25 बजे बुद्ध विहार इलाके में लगी. सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी.

अधिकारियों के मुताबिक, जिस प्लॉट में आग लगी, वह करीब 400 वर्ग गज का था, जहां प्लास्टिक स्क्रैप जमा था और आसपास झुग्गियां बनी हुई थीं. संकरी गलियों की वजह से दमकल की बड़ी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे राहत कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

दमकल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया

दिल्ली फायर सर्विस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां मौजूद रहीं. दमकल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि झुग्गियों के बीच जमा कबाड़ में आग लगने से यह हादसा हुआ. आग अब पूरी तरह से काबू में है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version