गाजियाबाद में हादसाः बस बनी काल, ली स्कूटी सवार दो लोगों की जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Ghaziabad: गाजियाबाद से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. रविवार की सुबह यहां एक बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

न्यू लिंक रोड पर बस ने पीछे से स्कूटी में मारी टक्कर
मिला जानकारी के अनुसार, न्यू लिंक रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी सुशील कुमार दिल्ली से मेरठ तिराहे की तरफ जा रहे थे. उनके साथ एक व्यक्ति भी स्कूटी पर बैठा हुआ था.

एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे न्यू लिंक रोड पर एनएच-नौ से मेरठ तिराहे की तरफ मुड़ने के कुछ ही दूर बाद पीछे से बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी. घायल स्कूटी सवार सुशील की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई, जबकि दूसरी व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पीछे बैठे मृत व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This