गाजीपुर में हादसा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Ghazipur: यूपी के गाजीपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार को शहर कोतवाली इलाके के वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर रसूलपुर गांव के पास बनाए गए कट के पास एक्सयूवी कार बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है.

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रसूलपुर के पास हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, एक युवक बाइक पर दो महिलाओं और एक बच्ची को लेकर जा रहा था. बताया जा रहा है कि बाइक सवार मऊ के वनदेवी से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित रसूलपुर गांव के समीप बनाए गट कट के पास वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने कार ने बाइक में टक्कर मार दिया.

बाइक में टक्कर के बाद ट्रक से टकराई कार

टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे, बाइक कार में फंसकर करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद कार ट्रक से टकरा गई. घायल चीखने-चिल्लाने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. कार चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, जहां डाक्टर ने तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नंदगंज के बासुचक निवासी कुंती पाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर  कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान शहर कोतवाली के नसीरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय चन्द्रज्योति पाल, दो वर्षीय नतिनी अस्मिता पाल और चंद्रज्योति के बहन का 30 वर्षीय पुत्र संजीव पाल और 45 वर्षीय कुंती पाल के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कार चालक हिरासत में है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

पहला सेट जीतने के बाद पलटा मुकाबला, जापान की यामागुची से हारकर क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सफर खत्म

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के...

More Articles Like This