ग्रेटर नोएडा में हादसाः स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे पांच बच्चे, कार सीख रही महिला ने रौंदा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Accident: बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के पास ग्रेटर नोएडा में सड़क दुर्घटना हो गई. पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर कार चलाना सीख रही एक महिला की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पांच बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है.

दुर्घटना के बाद बच्चों में मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोसायटी के कुछ बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. वे सोसायटी गेट के बाहर खड़े थे. इसी दौरान एक महिला कार लेकर वहां पहुंची. अचानक कार पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी बच्चों की ओर बढ़ गई. टक्कर लगने से बच्चे सड़क पर गिर गए और चीख-पुकार करने लगे.

घायल बच्चों को ले जाया गया अस्पताल

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चों की मदद की और घायल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना घायल बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस टीम पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने महिला चालक से की पूछताछ

पुलिस के अनुसार, महिला अभी ड्राइविंग सीख रही थी और उसे वाहन चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं था. महिला चालक से पूछताछ की. शुरुआती जांच में कार पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह सामने आई है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version