गुजरात में हादसाः बोटाद में ट्रक से टकराई बस, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Accident: सोमवार को तड़के गुजरात के बोटाद जिले में सड़क हादसा हो गया. बताया गया है कि सवारियों से भरी तेज रफ्तार लग्जरी बस ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया.

पुलिस इंस्पेक्टर परबाद वंदा ने बताया

दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस इंस्पेक्टर परबाद वंदा ने बताया यह दुर्घटना आज तड़के हुई. एक प्राइवेट बस जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए.

पर्यटकों को लेकर लौट रही थी बस

उन्होंने कहा, ‘‘बस जिले के रानपुर तालुका के एक गांव से पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ गई थी और लौटते समयये हादसा हो गया’’ अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version