Elvish Yadav ने वीडियो कॉल पर दी रिंकू सिंह को जीत की बधाई, बोले- ‘माहौल बना दिया भाई’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया शानदार जीत ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से मिली इस जीत ने फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है.

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स तक, सभी टीम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसी जश्न के बीच, लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने टीम के युवा सितारे रिंकू सिंह (Rinku Singh) को वीडियो कॉल कर जीत की बधाई दी.

वीडियो कॉल में हुई मजेदार बातचीत

रिंकू सिंह ने वीडियो कॉल पर जैसे ही फोन उठाया, एल्विश मुस्कुराते हुए बोले, “माहौल बना दिया भाई, पार्टी किधर है?” रिंकू भी हंसते हुए बोले, “पहले ट्रॉफी मिल जाए, फिर फोटो-वोटो डालेंगे और पार्टी करेंगे.”

दोनों की यह बातचीत साफ दिखा रही थी कि इनके बीच अच्छी दोस्ती और सहज बॉन्डिंग है. एल्विश यादव ने बातचीत के अंत में कहा, “ओके ब्रदर, बाय, लव यू.” रिंकू ने भी प्यारे अंदाज में जवाब दिया, “लव यू भैया.”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

एल्विश और रिंकू की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस इस वीडियो को देखकर दोनों की दोस्ती की जमकर सराहना कर रहे हैं. कई यूजर्स ने रिंकू सिंह की सादगी और एल्विश यादव के दोस्ताना अंदाज को बेहद दिल छू लेने वाला बताया है. वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं कि अगर सच में पार्टी हुई, तो फैंस को भी उसमें बुलाया जाना चाहिए!

यह भी पढ़े: पाकिस्तान ने चुराया एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया का मेडल! ICC में विरोध दर्ज कराएगा BCCI

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version