गुजरात में हादसाः टैंकर और बस की टक्कर, तीन की मौत, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बनासकांठाः नए वर्ष के पहले दिन गुजरात से अमंगल की खबर सामने आई है. यहां सड़क हादसे में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

तीन यात्रियों की मौके पर हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के बनासकांठा जिले के सुइगम में टैंकर और लग्जरी बस में टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि टैंकर चालक ने गलत साइड से आकर बस को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को भाभर, थराद सहित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि यह बस गुजरात के जामनगर से राजस्थान की ओर जा रही थी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है. यह दुर्घटना सोनेथ गांव के पास भारत माला हाईवे पर हुई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version