हापुड़ में हादसा: बारिश का कहर, गिरी कच्चे मकान की छत, दो बच्चियों की मौत, तीन घायल

हापुड़ः पिछले कुछ दिनों से बारिश के नाम पर आसमान से आफत बरस रही है. इससे आम जन-जीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है. बारिश के कारण यूपी के हापुड़ जिले में सोमवार को कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चियों की जान चली गई. इसके अलावा दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलने प र एसडीएम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए.

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोलाना गांव में हुआ है. लगभग दो बजे मकान की छत अचानक भरा-भराकर गिर गई. घर मौजूद चार बच्चे और एक युवती मलबे में दब गए.

इस दुर्घटना में खुशी (8) पुत्री रहीमुद्दीन और माहिरा (3) पुत्री अलीमुद्दीन की मौत हो गई. जबकि घायल माहिम (8) को हापुड़ रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा आफिया (4) घायल है, जिसे सामान्य चोटें आई हैं. मुस्कान (18) पुत्री युनूस को भी सामान्य चोटें आई हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version