हरियाणा में हादसा: नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, पति-पत्नी सहित 4 की मौत, 2 घायल

हरियाणाः हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां महेंद्रगढ़ में नेशनल हाइवे (152 डी) पर बचीनी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में एक ढाई वर्ष की बच्ची, एक महिला व एक व्यक्ति सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक 10 वर्षीय का लड़का और महिला गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया. घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, नांगलोई निवासी शोमेश (25), धर्मेंद्र (35), धर्मेंद्र की पत्नी, ढाई साल की बच्ची, निशी (23) और आरव (10) कार से नारनौल जा रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे (152डी) पर बचीनी के पास तेज रफ्तार की आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में शोमेश, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र की पत्नी व ढाई साल की बच्ची मौके पर मौत हो गई. जबकि निशी व आरव गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया. दोनों घायलों को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version