Pakistan: आसिम मुनीर की ताकत बढ़ाने वाले संविधान संशोधन का विरोध, विपक्षी पार्टियां खफा, किया ये ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: 27वें संवैधानिक संशोधन को लेकर पाकिस्तान में हंगामा खड़ा हो गया है. विपक्षी पार्टियों ने इसके खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि इस संशोधन से संविधान की नींव हिल जाएगी.

गौरतलब है कि इस संविधान संशोधन के जरिए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ताकत और बढ़ जाएगी. इस संविधान संशोधन के तहत संविधान के अनुच्छेद 243 में बदलाव का प्रस्ताव है. इस बदलाव के तहत चेयरमैन जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का पद खत्म कर उसकी जगह चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज का पद सृजित किया जा रहा है.

इस संविधान संशोधन के बाद आसिम मुनीर के पास न सिर्फ थल सेना, बल्कि वायु सेना और नौसेना का भी नियंत्रण आ जाएगा. इसका विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. संविधान संशोधन के अन्य प्रस्तावों के तहत एक संघीय संवैधानिक अदालत की भी स्थापना की जाएगी और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा रहा है. विपक्ष का दावा है कि संघीय संवैधानिक अदालत के गठन का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को कम करना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version