हिमाचल में हादसाः कुल्लू में गहरी खाईं में गिरी कार, चार लोगों की मौत, पांचवा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां कुल्लू में सोमवार की देर रात एक बेकाबू कार गहरी मीटर गहरी खाईं में गिर गई. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाद मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

एनएच-305 पर हरिपुर के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एनएच-305 पर हरिपुर के पास देर रात करीब तीन बजे हुआ, जहां अनियंत्रित कार सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाईं में गिर गई. घटना की जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरु किया बचाव कार्य

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. खाई काफी गहरी होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

घंटों चला बचाव अभियान

लोगों के बाहर निकालने के लिए बचाव दल को कई घंटे तक अभियान चलाना पड़ा. राहत एवं बचाव कार्य मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक जारी रहा. हादसे में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किस वजह से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाईं में गिरी. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की मौत, शवों को वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Hanoi: झारखंड से वियतनाम योग सिखाने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. रांची के राजा...

More Articles Like This

Exit mobile version