झारखंड में हादसा: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Accident: झारखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गुरुवार को तड़के जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में हुआ. ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई.

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब तीन बजे सोनारी मरीन ड्राइव के पास हुई. बताया जा रहा है कि सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में कार में सवार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है.

Jharkhand Jamshedpur accident- India TV Hindi

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि, मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

जमशेदपुर रवाना हुईं ग्रामीण विकास मंत्री

हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई. उनके जमशेदपुर पहुंचने के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है. फिलहांल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version