जेके सीमेंट प्लांट में हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरा, पांच मजदूरों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panna Cement Factory: गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी जद में आने से पांच मजदूरों की मौत और 50 मजदूरों के घायल होने की खबर है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

कंपनी के सूत्रों की माने तो राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है.

सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं. हालांकि, अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है और बचाव कार्य जारी है.

हादसे पर पूर्व विधायक ने जताया दुख

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version