मथुरा में हादसा: धंसी मिट्टी, कई मकान गिरे, तीन की मौत, बुलाई गई SDRF और NDRF की टीमें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुरा: यूपी के मथुरा से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार की दोपहर गोविंद नगर क्षेत्र में शाहगंज दरवाजे के पास हुआ. यहां टीले की मिट्टी धंस जाने से उस पर बने कई मकान गिर गए. इससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई. मलबा हटाने का काम जारी है. वहीं मौके पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में हादसे में 33 वर्षीय तोता राम सैनी पुत्र बजरंग लाल सैनी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

मलबा हटाने के लिए छह जेसीबी लगाई गई हैं, वहीं आधा दर्जन कर्मचारी भी लगाए गए हैं. एसएपी श्लोक कुमार ने बताया एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही हैं.

काफी मेहनत के बाद महिला और एक बच्चे को मकान मलबे से निकाला गया. उन्हें अस्पताल भेजा गया. वहीं 6 वर्षीय यशोदा और उसकी तीन वर्षीय बहन काव्या की भी मौत हुई है. ये दोनों वृंदावन के गौतमपाड़ा निवासी मोहन लाल की बेटियां हैं और यहां अपने ननिहाल आई थीं.

बताया गया है कि शाहगंज दरवाजा के पास मिट्टी के टीले हैं. इन टीलों के पास एक और दो मंजिला कई मकान बने हैं. बारिश में अक्सर टीले की मिट्टी धंस जाती है, इससे मकान गिरते हैं. ऐसे में जिनके मकान बने हैं, वह लोग टीले के आसपास चारों ओर दीवार लगवा रहे थे, ताकि मिट्टी न धंसे.

एक सप्ताह से चल रहा था काम

दीवार लगाने का काम करीब एक सप्ताह चल रहा था. आज दोपहर करीब सवा 12 बजे अचानक टीले की मिट्टी घिसक गई और आधा दर्जन मकानों के हिस्से गिर गए. इससे दीवार लगा रहे मजदूरों के अलावा कई मकानों में रह रहे लोग भी मलबे के नीचे दब गए. सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालाने का काम जारी है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version