मिर्जापुर में हादसाः ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, तीनों की मौत, चालक फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur Accident: मिर्जापुर से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. गुरुवार की सुबह यहां चुनार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया. सूचना पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, चुनार थाना क्षेत्र के उसमानपुर मुहल्ला निवासी लाल बहादुर वर्मा (56 वर्ष), लल्लन वर्मा (55) और सुकालू यादव (70 वर्ष) मॉर्निंग वाक कर सुबह लगभग 5:10 बजे घर लौट रहे थे. इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.

इस दुर्घटना में लालबहादुर वर्मा और सुकालू यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गंभीर रूप से घायल लल्लन वर्मा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले गई. जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This