MP में हादसाः बेबस नदी डूबे चार दोस्त, दो के शव बरामद, दो की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सागर: मध्य प्रदेश में दुखद घटना हुई है. शुक्रवार की शाम सागर में बेबस नदी में नहाते समय चार युवक डूब गए. काफी प्रयास के बाद शनिवार की सुबह दो युवकों का शव बरामद हुआ, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है. युवकों की मौत से रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई.

एक दो बचाने में डूबे चारों दोस्त

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम सागर से रिछावर गांव केपास बेबस में नहाने के लिए चार युवक गए थे. नहाते समय एक दोस्त डूबने लगा. जैसे ही अन्य तीन दोस्तों की उस पर नजर पड़ी, वह उसे बचाने में जुट गए, जिससे चारों डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शुक्रवार शाम से ही इन युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा था. देर रात तक रेस्क्यू अभियान चला, लेकिन ज्यादा अंधेरा होने पर यह काम बंद कर दिया गया. शनिवार की सुबह फिर रेस्क्यू चलया गया. अब तक दो युवकों के शव बरामद हुए हैं.

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, सनी पिता रमेश अहिरवार, राज पिता साहब अहिरवार, सुमित पिता फूलचंद अहिरवार, अभिषेक पिता सुनील अहिरवार. यह युवक सागर के खुशीपुरा निवासी थे. यह अपने रिछावर गांव निवासी निखिल पिता महेंद्र अहिरवार के यहां बेबस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे. जहां नहाते समय सनी अहिरवार, राज अहिरवार, सुमित अहिरवार और निखिल अहिरवार गहरे पानी में चले गए.

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि नदी में डूबे चार युवकों में तीन युवक खुशीपुरा और एक रिछावर गांव का रहने वाला है. सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष की है. भरत सिंह ने बताया कि सुमित पिता फूलचंद अरिहवार निवासी खुशीपुरा सागर और राज अहिरवार पिता साहब अहिरवार का शव बरामद कर लिया गया है. दो अन्य की तलाश की जा रही है. उधर, इस घटने से मृतकों के घर कोहराम मच गया. रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदल गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version