Delhi Triple Murder: करावल नगर में शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को सुलाई मौत की नींद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Triple Murder: आज पूरे देश में रक्षाबंधन पर्व की खुशियों के बीच दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात का खबर सामने आई है. यहां करावल इलाका ट्रिपल मर्डर से दहल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

गला दबाकर की पत्नी और दो बच्चों की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर से दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां शख्स ने गला दबाकर पत्नी और दो मासूम बेटियों को मौत की नींद सुला दिया. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से आरोपी प्रदीप फरार हो गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

यह भगत सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है. आशंका है भारी कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर प्रदीप ने इस वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This

Exit mobile version