नीमच में हादसाः तीन वाहनों की टक्कर,पति-पत्नी सहित की तीन मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नीमच: बीती देर रात नीमच में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. यहां नेशनल हाई-वे पर निंबाहेड़ा बायपास पर तीन वाहनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे दंपती

मिली जानकारी के मुताबिक, पति और पत्नी चित्तौड़गढ़ से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वैन से लौट रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की देर रात निंबाहेड़ा बायपास पर बडौली माधोसिंह मार्ग के चौराहा के पास पंक्चर होने की वजह से वैन खड़े पिकअप से टकरा गई.

पिकअप से वैन टकराने के बाद थार ने मारी टक्कर

वैन में सवार पति-पत्नी जब तक संभालने का प्रयास करते, तब तक पिछे से आई तेज रफ्तार थार ने वैन में टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही निंबाहेड़ा के सदर थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पिकअप में सवार गंभीर रूप से घायल हस्तीमल पामेचा को अस्पताल भेजवाया.

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान नीमच जिले के सरवानिया महाराज निवासी लखन मालू (40 वर्ष) और उनकी पत्नी पत्नी सविता (डॉली) मालू (36 वर्ष) और पिकअप चालक ग्राम भूनियाखेड़ी निवासी बसंतीलाल प्रजापत (30 वर्ष) के रूप में हुई.

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाई-वे से हटवा कर यातायात शुरू कराया. वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 04 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version