नेपाल में हादसा: दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Helicopter Crash: नेपाल से हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है. सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ, जब ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए.

पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ‘प्रभु हेलीकॉप्टर’ के जरिए लुकला ले जाया गया. इस हादसे में मृतक और घायल की पहचान अभी नहीं हुई है.

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के फेरिचे में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने बताया कि फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय ‘फिशटेल एयर’ और ‘एयर डायनेस्टी’ के हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. ‘फिशटेल एयर’ के एक यात्री की मौत हो गई है और पायलट (कैप्टन) घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वे अभी और जानकारी जुटा रहे हैं.

Latest News

Russian Attack Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राहत सामग्री वितरण केंद्र पर किया हमला, 24 लोगों की मौत

Russian Attack Ukraine: रूस और यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में...

More Articles Like This

Exit mobile version