ओडिशा में हादसा: बस-ट्रक में टक्कर, दस यात्री गंभीर रूप से घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ओडिशाः ओडिशा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बुधवार की सुबह सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत टिकायत पाली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-143 के यत्राखमन के पास ट्रक और बस में टक्कर हो गई. इस हादसे में दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बस में सवार थे 30 यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक, अनुपमा नामक बस यात्रियों को लेकर जा रही थी. बस में 30 यात्री सवार थे. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-143 के यत्राखमन के पास ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसा में दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने परमौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए बणई और राउरकेला अस्पताल भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version