पलवल में हादसाः दो कारों की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर, लौट रहे थे दर्शन कर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Palwal Accident: हरियाणा से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा पलवल में रविवार की सुबह हुई. हाई स्पीड दो कारों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में वृंदा से दर्शन कर लौट रहो दो दोस्तों की जहां मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

वृंदावन शनिदेव का दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला हिमांशु अपने दोस्तों के साथ कार से वृंदावन शनिदेव का दर्शन करने के लिए गया था. उसके साथ ग्रेटर नोएडा के राजपुर का रहने वाला निशांत, जुनपथ का रहने वाले शिवम व निशांत और सादोपुर का रहने वाला लकी भी सवार थे.

दूसरे लेन में चली गई अनियंत्रित कार

वापस लौटते समय रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वापसी में होडल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अचानक हाई स्पीड कार अनियंत्रित हो गई और दिल्ली से आगरा जाने वाली लेन में चल रही कार से जा टकरा गई.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल

इस दुर्घटना में हिमांशु और निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम, निशांत और लकी गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों को कब्जे में ले लिया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

ओखला स्थित NTA के दफ्तर में घुसे CJP के प्रदर्शनकारी,  मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद

CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक और प्रदर्शनकारी दिल्ली के ओखला स्थित NTA के दफ्तर में घुस...

More Articles Like This

Exit mobile version