New Delhi: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच इजरायल भी गाजा में लगातार हमला कर रहा है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को गाजा में इजरायली हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं. गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम गाजा सिटी में एक रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में तीन बच्चों और उनके माता-पिता की जान चली गई.
परिवार का केवल एक बच्चा जीवित बचा
एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्साल ने बताया कि परिवार का केवल एक बच्चा जीवित बचा, क्योंकि हमले के समय वह घर के अंदर मौजूद नहीं था. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के आसपास के पूरे क्षेत्र को रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक के लिए ‘बंद सैन्य क्षेत्र’ घोषित कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब दक्षिणपंथी Nahala सेटलर समूह ने गाजा सीमा की ओर बड़े मार्च का ऐलान किया है.
फिर से इजरायली बस्तियां बसाने का समर्थन
रिपोर्ट के अनुसार, बंद सैन्य क्षेत्र में गाजा के उत्तर में याद मोर्देखाई से लेकर पूर्व में रूट 232 और दक्षिण में केरेम शालोम तक का पूरा इलाका शामिल है. रिपोर्ट में कहा गया है कि Nahala समूह गाजा के भीतर फिर से इजरायली बस्तियां बसाने का समर्थन करता है. उधर, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार आठवें दिन एक और सैन्य अभियान शुरू कर दिया. भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह करीब 4:30 बजे अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति के निर्देश पर ईरान में नए हवाई हमले किए.
ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर
अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों को खतरा पहुंचा सकता है. अमेरिका ने साफ कहा है कि यह कार्रवाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की उन गतिविधियों के जवाब में की गई है, जिनमें जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया.
इसे भी पढ़ें. Droupadi Murmu Europe Visit: तीन देशों के दौरे पर रवाना हुई राष्ट्रपति मुर्मू, 30 साल बाद रोमानिया से सुधरेंगे रिश्ते