पंजाब में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं से भरी बस, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Bus Accident: पंजाब से सड़क हादसे की खबर आ रही है. बुधवार की सुबह लुधियाना जिले के समराला के नजदीक गांव चेहलां में श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई. इस हादसे में जहां दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवो को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

हाईवे पर खड़े खराब ट्राले से टकराई बस
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को लेकर एक टूरिस्ट बस जा रही थी. इसी दौरान आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे लुधियाना के चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्राले से बस टकरा गई. हादसे के बाद बस में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे.

घायलों का चल रहा इलाज
दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 लोगों का इलाज चल रहा है.

धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे लोग
ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं. बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं. सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे. वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के लिए मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए चले थे.

मृतकों में ये महिलाएं हैं शामिल
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Prez Visit: राष्ट्रपति मुर्मू के मोल्दोवा पहुंचने पर उप प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, जानें किन विषयों पर होगी चर्चा

Draupadi Murmu Moldova Tour: सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोल्दोवा की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version