Accident In Raebareli: बुधवार की सुबह यूपी के रायबरेली में सड़क हादसा हो गया. हाई स्पीड बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई. यह दुर्घटना जिले के परशदेपुर क्षेत्र में हुई. इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक, नगलिया बुलंदशहर निवासी मुकेश (43 वर्ष), उनके बेटे कुनाला और अलीगढ़ निवासी विष्णु ठाकुर सुबह रायबरेली स्टेशन पर उतरे. इसके बाद तीनों लोग प्रतापगढ़ के लिए चंदन मिश्रा (23) व दिव्यांशु निवासी पूरे तिलकदास मजरे लखनपुरसूर जिला प्रतापगढ़ के साथ कार से निकले.
कार में सवार युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पिता और मामा के साथ यात्रा कर रहा था. इसी दौरान रास्ते में परशदेपुर रायबरेली रोड पर किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराने के बाद खड्ग में पलट गई.
इस हादसे में मुकेश कुमार, कुनाल और विष्णु ठाकुर की मौत हो गई. यह तीनों लोग कार में पीछे बैठे थे, जबकि कार चला रहे और आगे की सीट पर बैठे चंदन मिश्रा और दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
थानाध्यक्ष जीतेंद्र मोहन सरोज बताया
पुलिस घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बताया गया है कि कार सवार चंदन मिश्रा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे. डीह थानाध्यक्ष जीतेंद्र मोहन सरोज बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

