राजस्थान में हादसा: तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहन सहित चार की मौत, दो को बचाया गया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Rajasthan: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां रविवार की सुबह डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के लिखी बड़ी गांव में बड़ा हादसा हो गया. वात्रक तालाब में नहाने गए तीन युवतियों सहित एक किशोर की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया. मृतकों में तीन सगे भाई-बहन और उनकी फुफेरी बहन शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी गांव निवासी बाबूसिंह डामोर के बच्चे हिना (24 वर्ष), प्रतीक (20) और इशिता (15 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के साथ वात्रक तालाब में नहाने पहुंचे गए थे. उनके साथ गुजरात के पालनपुर निवासी उनकी फुफेरी बहन रौनक (20 वर्ष) भी मौजूद थी. नहाने के दौरान सभी अचानक तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे.

हादसे में इनकी हुई मौत

सभी को डूबता देख ग्रामीण बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों की मदद से राजवीर और जयसिंह नाम के दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, हिना, प्रतीक, इशिता और रौनक को बचाया नहीं जा सका. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

परिवार में केवल बचे पति-पत्नी

इस हादसे ने बाबूसिंह डामोर के परिवार में कोहराम मच गया. उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा ही थे, जिनकी इस दुर्घटना में मौत हो गई. अब परिवार में केवल पति-पत्नी ही बचे हैं. बड़ी बेटी हिना गांव के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. बेटा प्रतीक ने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश की तैयारी कर रहा था. सबसे छोटी बेटी इशिता 11वीं कक्षा की छात्रा थी. इस घटना से ग्रामीण शोक में डूब गए.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version