Accident In Reasi: महौर में खाईं में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Reasi: जम्मू-कश्मीर से सड़क हादसे की खबर की खबर आ रही है. यहां सोमवार को रियासी जिले के बालमत्कोट बदर में एक अनियंत्रित इको वाहन के खाईं में गिर ग गया. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि आज तड़के बालमत्कोट बदर के महौर में यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 13 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई.

शादी समारोह से लौट रहे थे हादसे का शिकार हुए लोग
लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि माहौर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद 9 घायलों को रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि चार घायलों को रजौरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है हादसे के शिकार लगो शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

India US Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की....

More Articles Like This

Exit mobile version