संतकबीर नगर में हादसा: हाईवे पर ट्रेलर-डीसीएम की टक्कर, दो लोगों की मौत, पांच गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संतकबीर नगर: शनिवार की भोर में यूपी के संकबीर नगर में सड़क दुर्घटना हो गई. डीसीएम और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुजैनी चौराहे के पास हुई.

हाईवे की मरम्मत की वजह से लागू थी वन-वे व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, बस्ती से गोरखपुर जाने वाली लेन में कांटे चौकी के पास टूटे हाईवे की मरम्मत का काम चल रहा था. इस वजह से कांटे से भुजैनी चौराहे तक वन-वे व्यवस्था लागू थी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा भुजैनी चौराहे से वन-वे होने का कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया था.

इसी दौरान शनिवार भोर करीब चार बजे खलीलाबाद की ओर से बस्ती की तरफ टावर की ऐंलग लादकर जा रही फैजाबाद जनपद की डीसीएम और बस्ती से खलीलाबाद जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई.

डीसीएम में सवार दो लोगों की मौके पर हुई मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए. डीसीएम में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों वाहन में ही फंसे रह गए थे. वहीं ट्रेलर में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायलों में ये लोग हैं शामिल

वहीं, डीसीएम में सवार अन्य चार लोग बस्ती जिले के कलवारी निवासी विकास पांडेय (30 वर्ष) पुत्र रमाशंकर पांडेय, सीतापुर के अरविंद (32 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर, अरुणेश (28 वर्ष) पुत्र रामखेलावन, अमित (28 वर्ष) पुत्र सर्वेश और और बहराइच निवासी राकेश (32 वर्ष) पुत्र खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय और कांटे चौकी प्रभारी रामवशिष्ठ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को अलग किया. इसके बाद डीसीएम में फंसे दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच करते हुए पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हैं.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version