शाहजहांपुर में हादसाः कार-बाइक की टक्कर, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. थाना बदनापुर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है. बताया गया है कि बाइक पर चार लोग सवार थे. बाइक अनियंत्रित होकर ईको से टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चार युवक

जानकारी के अनुसार, तिलहर के नजरपुर मुहल्ला निवासी रवि की मौसेरी बहन की सोमवार को कांट में शादी थी, जिसमें वह शामिल होने के लिए अपने मित्र आकाश के साथ बाइक से गए थे. वहां उन्हें मुहल्ले के ही दिनेश व अभिषेक मिल गए. देर रात लगभग दो बजे रवि घर जाने को हुए तो उन दोनों ने कहा कि उन्हें भी घर जाना है, लेकिन कोई साधन नहीं मिल रहा, जिस पर रवि ने उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया.

ट्रक ओवरटेक करते समय कार से टकराई बाइक

चारों युवक बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान कटरा-जलालाबाद मार्ग पर बरखेड़ा के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई. इस हादसे में चारों युवक व कार में सवार बरेली के फरीदपुर के करनपुर कलां गांव निवासी सुधीर और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक में आग लग गई. वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को सड़क के किनारे किया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने सुधीर व सोनू को मृत घोषित कर दिया गया. मंगलवार सुबह रवि, आकाश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. दिनेश व अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए बरेली के लिए रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version