शाहजहांपुर में हादसाः खड़े ट्रक से टकराई कार, बच्चे सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. यहां एक कार दुर्घटना की शिकार हो गई. इस दुर्घटना में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. घटना की जांच में जुट गई.

गर्मियों की छुट्टी मनाने नैनीताल जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर का रहने वाले डॉक्टर नीरज द्विवेदी का परिवार नैनीताल में गर्मियों की छुट्टी मनाने जा रहा था. इसी दौरान शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जमुक़ा के पास नेशनल हाईवे 24 पर तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने एक महिला, पुरुष और एक मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल है. उनका इलाज चल रहा है.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This